
साहू समाज ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित**
राजनांदगांव। तहसील साहू संघ छुरिया द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कक्षा दसवीं के चांदनी साहू, हेमलता साहू, खुशबू साहू,तिलोका साहू एवं अन्य को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। और उपस्थित अतिथियों द्वारा उन्हें उज्जवल भविष्य की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।









































