VISION TIMES: जिला अस्पताल में महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को दिया जन्म…

जिला अस्पताल में महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को दिया जन्म

Advertisements

जांजगीर-चांपा। जिला अस्पताल में सोमवार को एक साथ तीन बच्चियों के जन्म का अनोखा मामला सामने आया है। पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम कमरीद की 21 वर्षीय महिला ने सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए तीन बेटियों को जन्म दिया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, जन्मी बच्चियों का वजन क्रमशः 1.12 किलो, 850 ग्राम और 870 ग्राम है। नवजात बच्चियों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर देखरेख और उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

जिला अस्पताल की डॉक्टर टीम ने सफल ऑपरेशन कर प्रसव कराया। टीम में डॉक्टर खुशबू कच्छप, डॉ. निलेश ठाकुर, स्टाफ नर्स मेघा, ओटी टेक्नीशियन अमित और घुनाकु शामिल रहे।

बताया गया कि महिला पहले से ही दो बच्चियों की मां है। इस तरह अब परिवार में कुल पांच बेटियां हो गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र में एक साथ तीन बच्चियों के जन्म की यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।