back to top

बिग ब्रेकिंग: राजनांदगांव के मुसरा गांव में गिरी रहस्यमयी वस्तु, ग्रामीणों में दहशत…

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम मुसरा में रविवार को आकाश से एक अजीब वस्तु गिरने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो उस मशीन पर “अपर वेदर एटमॉस्फेयर, मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट” और “साउथ अफ्रीका मैन्युफैक्चरिंग” लिखा हुआ पाया।

Advertisements

अचानक गिरी इस वस्तु को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों में भय और जिज्ञासा दोनों का माहौल देखने को मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत डोंगरगढ़ पुलिस को घटना की जानकारी दी।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गिरी हुई यह मशीन किसी वैज्ञानिक उपकरण का हिस्सा है या किसी अन्य प्रयोग से जुड़ी हुई वस्तु।

Advertisements

You cannot copy content of this page