राजनांदगांव ब्रेकिंग न्यूज़: चिखली चौकी पुलिस प्रभारी ने प्रधान आरक्षक पर शराब सेवन का लगाया आरोप, डॉक्टरी जांच में नहीं हुई पुष्टि…

राजनांदगांव। चिखली पुलिस चौकी में सोमवार को चौकी प्रभारी और प्रधान आरक्षक के बीच हुई बहस ने गंभीर मोड़ ले लिया। जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी अरुण नामदेव और प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम के बीच लेखा-जोखा कार्य में गड़बड़ी को लेकर विवाद हुआ। बहस के दौरान चौकी प्रभारी ने प्रधान आरक्षक पर शराब सेवन करने का आरोप लगाते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल में डॉक्टर से मुलायजा कराने भेजा।

Advertisements

जांच के बाद डॉक्टर की रिपोर्ट में प्रधान आरक्षक के शराब सेवन करने की पुष्टि नहीं हुई। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस विभाग में चर्चा का माहौल बना हुआ है।