back to top

राजनांदगांव : राष्ट्रीय युवा उत्कृष्ट पुरुस्कार से जम्मू कश्मीर में सम्मानित हुए विनोद कुमार टेम्बुकर…

राजनांदगांव । उत्कृष्ट सामाजिक कायों के लिए सामाजिक कार्यकर्ता रासेयो स्वयंसेवक विनोद कुमार टेम्बुकर को जम्मू कश्मीर के जम्मू यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय युवा उत्कृष्ट पुरुस्कार 2025′ से सम्मानित किया गया।
स्वयंसेवक विनोद राज्य छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए राजनांदगांव जिले से आमंत्रित रहे। उनके साथ साथ देश के अलग अलग 15 राज्यों के युवाओं को राष्ट्रीय संस्था लिव फॉर ओदर हेल्पफुल फाउंडेशन द्वारा मुख्य अतिथि डी जी पी जम्मू कश्मीर श्री एस पी वैद एवं लिव फॉर ओदर हेल्पफुल फाउंडेशन के सीईओ डायरेक्टर विवेक परिहार एवं अन्य प्रमुख अतिथियों द्वारा सम्मान दिया गया।

Advertisements

छत्तीसगढ़ राज्य के साथ साथ सम्पूर्ण राजनांदगांव जिले के लिए गौरव का क्षण है। साथ ही यह सम्मान मिलने से उनके शहर राजनांदगांव में लोग काफी उत्साहित है और विशेषकर उनके परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त है।


स्वयंसेवक विनोद टेम्बुकर राजनांदगांव के ग्रामीण क्षेत्र की मुलभूत समस्या को लेकर लगभग 7 सालों से हमेशा ही आमजनों की निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के लिए आगे रहने, रासेयो स्वयंसेवक के रूप में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम करने जैसे कोराना काल में बाहर रहकर जरूरतमंदों की मदद करने रक्तदान, महिला सशक्तिकरण, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत मिशन साथ ही साथ युवोदय राजनांदगांव यूनिसेफ एवं जिला प्रशासन राजनांदगांव के साथ जुड़कर उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने उन्हें यह सम्मान दिया गया।


रासेयो स्वयंसेवक विनोद टेम्बुकर पिता शत्रुहन टेम्बुकर माता आशा बाई टेम्बुकर ग्राम मलाईडबरी पोस्ट टप्पा जिला राजनांदगांव निवासी है वर्तमान शिक्षा में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में योगा विभाग प्रथम वर्ष का विद्यार्थी है।
उक्त सम्मान हेतु माता पिता पूरे परिवार के साथ साथ महाविद्यालय परिवार उनके दोस्तों ने बधाई एवं शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रेषित किए।

Advertisements

You cannot copy content of this page