राजनांदगांव : आयुक्त ने किया मोहारा स्थित विर्सजन कुण्ड का निरीक्षण…

राजनांदगांव 25 अगस्त। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज प्रातः मोहारा स्थित विर्सजन कुण्ड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने गणेश पर्व को ध्यान मंे रखकर शहर की विद्युत व्यवस्था दुरूस्तीकरण के अलावा अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।

Advertisements


गणेश पर्व को देखते हुये नगर निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा आज प्रातः मोहारा स्थित विसर्जन कुण्ड का निरीक्षण कर कुण्ड की सफाई करने, कुण्ड में ताजा पानी भरने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि विसर्जन कुण्ड के आस पास साफ सफाई कर विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करे, इसके अलावा विसर्जन संबंधी अन्य आवश्यक व्यवस्था भी दुरूस्तीकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहर के सडकों एवं विसर्जन झाकी आने वाले रूट में पेचवर्क करे।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने गणेश पर्व को ध्यान में रखते हुये शहर में विद्युत व्यवस्था की जानकारी लेकर कहा कि शहर के आंतरिक एवं बाह्य क्षेत्रों में लगे विद्युत खंभो की बंद लाईट मरम्मत करे तथा विद्युत तार दुरूस्त करे। आयुक्त ने कहा कि बरसात एवं त्योहार को देखते हुये नियमित रूप से शहर के लाईटों की जॉच कर दुरूस्त करे तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था सुदृण करे। इसके अलावा किसी भी प्रकार की शिकायतों का त्वरित निराकरण करे।