back to top

राजनांदगांव : राजनांदगांव में गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं को पौधा वितरण…

राजनांदगांव। गणेश चतुर्थी पर जहां हर घर में बप्पा के स्वागत की धूम है, वहीं राजनांदगांव की तेजस्वी शिक्षा एवं सेवा समिति ने इस पर्व को एक अलग ही रूप दिया है। आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समिति ने श्रद्धालुओं को निःशुल्क पौधे भेंट किए हैं। लगभग 100 पौधों के वितरण के इस अभियान ने लोगों को हरित भविष्य की ओर प्रेरित किया है।

Advertisements

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर तेजस्वी शिक्षा एवं सेवा समिति ने धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की अनोखी पहल की। समिति की ओर से विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की स्थापना के लिए घर ले जा रहे श्रद्धालुओं को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए।

संस्थान के संचालक तेजस्वी वर्मा ने बताया कि इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 पौधों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि प्रकृति संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का भी माध्यम है।

जनपद पंचायत सीईओ मनीष साहू ने इस अवसर पर समिति की पहल की सराहना करते हुए कहा – “धार्मिक आयोजनों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना समाज में जागरूकता लाने का एक प्रभावी माध्यम है। समिति ने श्रद्धालुओं को पौधे देकर हरित अभियान को प्रोत्साहित किया है, जो प्रेरणादायी है।”

इस अवसर पर राहुल जेमा, देवचंद, कुसुम साहू, कुंदन जंघेल, डाकेश्वर वर्मा और दीपक वर्मा भी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने समिति की इस पहल की प्रशंसा की और पौधों को सुरक्षित रखकर विकसित करने का संकल्प लिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page