back to top

राजनांदगांव : खाद्य विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध दुकान आबंटन चरम पर -आसिफ अली…

राजनांदगांव जिले में खाद्य विभाग अवैध राशन दुकानों को आबंटित कर स्थानीय महिला समूह सशक्तिकरण पर चोट पहुंचाने का काम कर रही है इसके खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर जांच की मांग करते हुए अवैध राशन दुकान आबंटन में संलिपित लोगों पर कार्यवाही की मांग की है।

Advertisements


उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली ने बताया कि राजनांदगांव शहर सहित जिले में राशन दुकानो में भ्रष्टाचार की बाढ़ आई है और तो और जिस प्रकार से राशन दुकान आवंटन के लिए पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2016 लागू है उसका उल्लंघन करते हुए राजनांदगांव शहर के स्टेशन पर वार्ड नंबर 11 के दुकान सहित अन्य दुकानों को भी अवैध आबंटन भाजपा नेताओं के इशारे पर किया जा रहा है जो पूरी तरह से अवैध एवं गलत है

स्टेशनपारा वार्ड नंबर 11 में संचालित राशन दुकान आईडी नंबर 421 00 1008 जो जनता कल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता समिति में संलग्न होकर संचालित थी उसे अवैध तरीके से भाजपा नेताओं के इशारे पर लक्ष्मी नारायण स्वयं सहायता समूह को आबंटन कर दिया गया है लक्ष्मी नारायण स्वयं सहायता समूह स्थानीय भी नहीं है पूर्व से ही स्थानीय जागरूक महिला समूह के द्वारा दुकान आबंटन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था लेकिन स्थानीय महिला समूह को दरकिनार कर राशि लेनदेन कर दुकान का आबंटन अवैध तरीके से किए हैं

उसके खिलाफ एडीएम को ज्ञापन सौंप कर जांच की मांग की गई है मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए एडीएम में तत्काल जांच के आदेश दिए हैं आसिफ अली ने कहा कि राशन दुकानों जो सीधे जनता से जुड़ा हुआ मामला है यदि भ्रष्टाचार और भाजपाई हस्तक्षेप नहीं रुका तो कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होवेगी ज्ञापन के दौरान आईटी सेल के शहर अध्यक्ष मयंक सोनी, धीरज रामटेके , मोनिश साहू ,जितेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page