back to top

राजनांदगांव :बिजली दर वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन…

बिजली दर वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

Advertisements

बहरी सरकार को जगाने बजाई बीन निकाला जुलूस जलाया पुतला

राजनांदगांव – राजनांदगांव विधानसभा के सुकुलदैहान में युवा कांग्रेस ने बिजली दर वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधायक रमन सिंह का पुतला जलाया।
राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस निखिल द्विवेदी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने बिजली दर में डेढ़ साल में चार बार वृद्धि की है, जिससे आम जनता परेशान हो रही है भाजपा सरकार ने बिजली बिल दुगना कर दिया है युवा कांग्रेस ने मांग की कि बिजली दर वृद्धि को वापस लिया जाए और आम जनता को राहत प्रदान की जाए नहीं तो पूरे प्रदेश में आंदोलन जारी रहेगा।


कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि भाजपा सरकार पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने कांग्रेस की जन हितैषी बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर महतारी वंदन का पैसा बिजली के बिल के झटके से दे रही है।
प्रदर्शन की शुरुआत मुख्यमंत्री और विधायक के पुतले के सामने बिन बजा जुलूस निकाल कर उन्हें जगाने का प्रयास किया गया।


इसके बाद पुतला दहन कर ज्ञापन सौंपा गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भागवत साहू कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पंकज बांधव,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश सेन ,उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री ग्रामीण जिला सचिव चंद्रशेखर मलेकर मंडल अध्यक्ष नंदलाल बंदे मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा, जनपद सदस्य दीपा बंजारे सरपंच जागेश्वर देवांगन पूर्व पार्षद गणेश पवार राजा यादव शुभम प्रजापति राहुल साहू महेश्वर वर्मा,प्रमोद मारकंडे, सरपंच खेमचंद मारकंडे, योगेंद्र वर्मा,शेखर वर्मा,बृजदास,भुनेश्वर साहू,जागेश्वर वर्मा,खोमलाल,सूरज मंडल,ठाकुर राम सैकड़ों संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page