
त्रिवेणी परिसर एवं झुलेलाल घाट के पास श्रमदान कर किये साफ सफाई
राजनांदगांव 18 सितम्बर। स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत स्वच्छोत्सव-स्वच्छ एवं हरित उत्सव प्रसंग के लिये स्वच्छता अभियान में सहभागी बनने समाजिक संस्थाए बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है, प्रतिदिन निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थलो में जन सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में आज संत निरंकारी मण्डल के संयोजक श्री रूपलाल राजवानी, सेवादल संचालक श्री बलीराम साहू, तथा सदस्यो ने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, कृषि उपज मण्डी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा,
राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजा माखीजा, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षद श्री कमलेश बंधे, श्री रवि सिन्हा, श्री सतीश साहू, पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा व श्री विजय राय, पार्षद प्रतिनिधि श्री नादान सेन, श्री संतोष निर्मलकर, श्री ओमप्रकाश सिन्हा एवं निगम के स्वास्थ्य अमला के साथ श्रमदान कर त्रिवेंणी परिसर तथा झुलेलाल घाट के आस पास साफ सफाई किये। साथ ही एक पेड़ मॉ के नाम के तहत त्रिवेणी परिसर के पास वृक्षारोपण किये।

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 पखवाडा में महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रतिदिन विभिन्न गतिविधिया संचालित की जा रही है, जिसमें प्रथम दिन 17 सितम्बर से शहर में स्वच्छता का माहोल चल रहा है, अभियान में निगम के अलावा समाजिक संस्था, नागरिक, विद्यार्थी स्वस्फुर्थ जुडकर अपने अपने हिसाब से शहर में श्रम दान कर साफ सफाई कर रहे है और एक पेड मॉ के नाम के तहत वृक्षारोपण भी कर रहे है। स्वच्छता अभियान में आज संत निरंकारी मण्डल के सदस्यो ने निगम पदाधिकारियो के साथ त्रिवेणी परिसर एवं झुलेलाल घाट के किनारे साफ सफाई कर कटिली झाडिया उखाडकर झिल्ली पन्नी कचरा उठाये।

स्वच्छता अभियान में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि संत निरंकारी मण्डल के सदस्यो का आभार व्यक्त करते है, जिन्होंने स्वच्छता अभियान में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मण्डल एक सेवाभावी संस्था है, जहॉ सेवा संबंधी विभिन्न गतिविधिया संचालित होते रहती है।
उक्त संस्था समय समय पर नगर निगम के स्वच्छता अभियान मे अपनी महती भूमिका निभाते है। स्वच्छता अभियान का प्रमुख उद्देश्य लोगो के स्वच्छता से जोड़ना एवं स्वच्छता को अपने दिनचर्या में शामिल करना है। स्वच्छता अभियान में स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी व कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा तथा संत निरांकारी मण्डल के सदस्यो सहित निगम का स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।









































