राजनांदगांव: राहुल गांधी चुनाव आयोग को स्वहस्ताक्षरित घोषणा पत्र के साथ वोट-चोरी के साक्ष्य प्रस्तुत करें अन्यथा देश से माफी मांगे – मधुसूदन यादव…

राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी द्वारा लगाये गये वोट-चोरी के आरोपों को निराधार, मनगढ़ंत एव भ्रामक दुष्प्रचार करार देते हुए कांग्रेस पार्टी से मांग की है कि वो राहुल गांधी के स्वहस्ताक्षरित घोषणापत्र के साथ चुनाव आयोग के समक्ष वोट-चोरी के साक्ष्य प्रस्तुत करे वर्ना देश की जनता से झूठ बोलने के लिये माफी मांग लें, अन्यथा वो बच नहीं सकते हैं, उन्हें वोट-चोरी का सफेद झूठ बोलने के लिये माननीय न्यायालय से जमानत लेनी पड़ सकती है।

Advertisements

महापौर मधुसूदन ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश मंे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के जंगलराज मंे पॉच सालों तक चॉवल चोर, शराब चोर, कोयला चोर, नौकरी चोर रहे, घोटालेबाज कांग्रेसी नेतागण एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में शामिल रहे कई तात्कालीन अधिकारीगण जो आज भी जेल में बंद हैं, वो सभी अपनी चोरी के कारण छत्तीसगढ़ की सत्ता गवॉने के बावजूद, अब भाजपा के सुशासन में शोर मचा रहे हैं। प्रदेश में भजपा की सरकार बनते ही, भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी अब उल्टे सत्तासीन भाजपा पार्टी पर वोट-चोरी का तथ्यहीन, काल्पनिक एवं जनता को दिग्भ्रिमित करने वाला आरोप लगा रही है।

पूरे देश में लुप्त होते जनाधार से चिंतित एवं राजनीतिक जमीन तलाश रही मुद्दाविहीन कांग्रेस पार्टी एवं इंडी गठबंधन द्वारा अब जनाधार जुटाने के लिये वोट चोरी के भ्रामक दुष्प्रचार को महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं बिहार राज्य में प्रारंभ किया गया था, जहॉ उनके वोट चोरी के दावे केवल खोखले साबित हुए हैं।


महापौर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन द्वारा वोट चोरी के नाम पर फुलाया जा रहे गुब्बारे की हवा पहले ही तीन बार निकल चुकी है, पहला जब सर्वाेच्च न्यायालय ने 28 जुलाई 2025 को बिहार में मतदाता सत्यापन (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) पर रोक लगाने संबंधी विपक्ष कि मांग को अस्वीकृत कर दिया।
दूसरा जब महाराष्ट्र में मतदाता सूची में विसंगतियों के आंकड़े जारी करने वाली संस्था सीएसडीएस ने अपने गलत आंकड़े सोशल मीडिया से 60 घंटे के भीतर वापस ले लिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली।
तीसरा जब बिहार एवं कर्नाटक में विपक्ष ने महिलाओं के नाम लेकर ‘‘डबल वोट‘‘ या ‘‘नाम काटने‘‘ के झूठे आरोप लगाये, जिन्हें बाद मे उन्हीं महिलाओं ने खारिज किया।


कर्नाटक, महाराष्ट्र एवं हरियाणा राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने राहुल गांधी को नोटिस भेजकर वोट चोरी के संबंध में हस्ताक्षरित घोषणा पत्र के साथ साक्ष्य आहूत किए हैं।


महापौर मधुसूदन यादव ने यह भी कहा है कि देश में प्रत्येक चुनाव से पहले चुनाव आयोग एक तयशुदा गाईडलाईन एव ंप्रोटोकॉल के तहत कार्य करता हैं, जिसमें मतदान की तैयारी के समय मान्यता प्राप्त दलों की बैठक एवं जानकारी साझा करना, आदर्श आचरण संहिता की जानकारी देना, मतदान वर्ष में निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कर शुद्ध करना, मतदाता फोटो पहचान पत्र शतप्रतिशत तैयार करना, निर्वाचन की प्रक्रीया में उम्मीदवार के अभिकर्ता को संपूर्ण प्रक्रीया सहित, मतदान, मतगणना में उपस्थित कराना, अभ्यर्थी को अपना मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति का अधिकार देना, मतगणना के समय गणन अभिकर्ता की नियुक्ति का प्रावधान, मतदान के समय मतदान अभिकर्ता को मतदाता के संबंध में आक्षेप करने का अधिकार, मतदान पश्चात मतदान अभिकर्ता को मतदान की संख्या पर्ची प्रदाय करना, निर्वाचन संबंधी सभी आंकडों का प्रकाशन एवं प्रत्येक जानकारी साझा करना आदि सभी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से होती है।

ऐसे में वोट चोरी का आरोप लगाकर कांग्रेस अपने ही कार्यकर्ताओं की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है और उन्हें वोट चोर के रूप मे कटघरे में खड़ा कर रही है। पूर्व सांसद मधुसूदन ने कहा है कि यदि कोई चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी चुनाव के समय अपने कार्यकर्ताओं को पोलिंग एजेन्ट नियुक्त करता है और बाद अपनी हार छुपाने के लिये वोट-चोरी का झूठा आरोप लगाता हैं तो वह अपने चुनावी कार्यकर्ताओं एवं पोलिंग बूथ एजेन्टों को भी चोर मान रहा है, और उनका तथा मतदाताओं का अपमान कर रहा है।

वोट चोरी दुष्प्रचार पर महापौर मधुसूदन के कांग्रेस पार्टी से पूछे गए यक्ष प्रश्न –

  1. यदि वोट-चोरी हुई थी, तो बूथ में बैठे अधिकृत एजेन्ट क्या कर रहे थे उन्होंने आक्षेप क्यों नहीं किया, एवं आज तक कभी भी विपक्ष द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लिखित आपत्ति एवं शिकायत दर्ज क्यों नहीं करायी गयी ?
  2. यदि वोट-चोरी संभव होती तो, सन् 2018, के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में कांग्रेस की सरकार क्यों बनती ?
  3. वर्तमान में भारत देश में कई राज्यों में कांग्रेस पार्टी एवं इंडी गठबंधन की सरकार हैं, जिसमें प्रमुख रूप से पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडू, पंजाब जैसे अनेक राज्य शामिल है, क्या इन राज्यों में विपक्ष ने वोट-चोरी के बल पर ही चुनाव जीतने में सफलता प्राप्त की हैं ?
  4. यदि वोट-चोरी हुई है तो भाजपा पार्टी जिसने सन् 2014 के लोक सभा आम चुनाव में 282 सीट जीती एवम् सन् 2019 के लोक सभा आम चुनाव में 303 सीट जीती, वह सन् 2024 के लोक सभा चुनाव में 240 सीट की जीत तक सीमित क्यों रह गई ?
  5. अविभाजित राजनांदगांव जिला में 6 विधानसभा क्षेत्रों में से 5 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विधायक के रूप में निर्वाचित है, ऐसी स्थिति में कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के द्वारा राजनांदगॉव शहर में वोट-चोरी दुष्प्रचार संबंधी सभा ली जा रही है, वह अप्रासंगिक ही नहीं, वरन अविवेकपूर्ण एवं औचित्यहीन है।
  6. सन् 2018 के विधानसभा निर्वाचन में भी राजनांदगॉव लोकसभा संसदीय क्षेत्र के 8 में से 7 सीटों पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विधायक के रूप में निर्वाचित हुए थे, तब क्या कांर्ग्रेस पार्टी ने वोट-चोरी की थी ?

महापौर मधुसूदन ने विपक्ष की झूठ की राजनीति को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी विदेशी ताकतो के हाथ की कठपुलती बनकर, देश में तू-तड़का की राजनीति एवं बातचीत में अभद्रता एवं अपशब्दों का प्रयोग करके देश का पीएम बनने का सपना देख रहें हैं, किन्तु देश की समझदार जनता उन्हें इस तरह से अगले 7 जन्मों तक भी देश का प्रधानमंत्री नहीं बनने देगी।

भाजपा नेता मधुसूदन ने आगाह करते हुए कहा है कि राष्ट्रहित को दाँव पर लगाकर और झूठ के सहारे अराजकता फैलाकर देश की लोकतान्त्रिक सरकार को अस्थिर करना और आगामी चुनाव में तात्कालिक राजनीतिक लाभ उठाना, यहीं विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य है, जिसे कतिपय देश विरोधी विदेशी ताकतों का स्वार्थजनित समर्थन उन्हें प्राप्त है, किंतु नए भारत की जागरूक जनता विपक्ष को अपने राष्ट्र विरोधी मंसूबो में कभी सफल नहीं होने देगी ।