राजनांदगांव:हिरेन्द्र साहू ने 21 वी बार किया रक्तदान…

राजनांदगांव.मोदी जी के जन्म दिवस का सेवा पखवाड़ा व स्वर्गीय राजिंदर पाल भाटिया के पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा मंडल छुरिया द्वारा किया गया था। जिसमें हिरेन्द्र साहू खोराटोला ने 21 वी बार रक्तदान किया ।

युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें की लगभग 100 रक्त वीरों ने रक्तदान किया जिसमें प्रमुख रूप से संजय सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, कामता साहू मंडल अध्यक्ष छुरिया , नैनसिंह पटेल ,माया राम साहू सहित पुरे क्षेत्र के ग्रामीण जन उपस्थित थे।