back to top

राजनांदगांव : गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 1.61 किलो गांजा व नकदी जप्त…

गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 1.61 किलो गांजा व नकदी जप्त

Advertisements

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.61 किलो गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है तथा 300 रुपये की बिक्री रकम जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महावीर यादव उर्फ टोबू (24 वर्ष), पिता सतीष यादव, निवासी जमातपारा थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट और आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं।

सूचना मिलने पर बसंतपुर पुलिस की टीम ने नेहरू पार्क जमातपारा के पास दबिश दी, जहां आरोपी को अवैध रूप से गांजा बेचते पकड़ा गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सउनि/उनि देवादास भारती, सउनि मनमोहन साहू, प्रआर दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली, जामिन्द्र वर्मा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने कहा है कि आगे भी अवैध रूप से गांजा, शराब व नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page