back to top

राजनांदगांव:दंतेश्वरी मंदिर में जली आस्था की ज्योत…

राजनांदगांव।घुपसाल (डोंगरगांव) पहाड़ी पर स्थित अंचल की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई है जिसमें 280 तेल ज्योति और 35 घी ज्योति प्रज्वलित की गई है वहीं नीचे गांव के शीतला दाई मंदिर में 7 ज्योति और मेन रोड पर स्थित पाठेश्वर बाबा मंदिर में 20 नग मनोकामना प्रज्वलित की गई है, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष केशव साहू ने बताया कि यहां प्रति दिन प्रातः गायत्री यज्ञ हवन और पूजा आरती की जाती है

Advertisements

तथा रात्रि में विभिन्न जस मंडलियों द्वारा माता रानी के जस का गान किया जा रहा है, मंदिर को बहुत सुंदर सजाया गया है यहां प्रति दिन दर्शनार्थी देवी दर्शन के लिए आ रहे हैं , दिनांक 26/9/25 को देवभोग पंचमी, 29/9/25 को महाआरती एवं दीप यज्ञ, 30/9/25 को अष्टमी हवन,1/10/25 को नवकन्या भोज, विसर्जन एवं प्रसादी भंडारा का कार्यक्रम रखा गया है अतः समिति द्वारा श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में आकर दर्शन लाभ लेने की अपील की गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page