छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड राजनांदगांव जिले को पर्यटन विकास की नई सौगात देने जा रहा है। कल 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को संध्या 5 बजे गौरव पथ स्थित चौपाटी, विश्राम गृह के सामने आयोजित समारोह में राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ में स्थापित पर्यटक सूचना केंद्रों का संयुक्त शुभारंभ और लोकार्पण किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. रमन सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय पर्यटन, संस्कृति,धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री श्री राजेश अग्रवाल करेंगे।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव और माननीय सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पांडे।
लोकार्पण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता स्वामी बंजारे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ श्री रमन डोंगरे,पूर्व विधायक श्री रामजी भारती व श्री विनोद खांडेकर, माननीय महापौर राजनांदगांव श्री मधुसूदन यादव, माननीय अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा,अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री सचिन बघेल तथा अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के माननीय अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने बताया कि इन सूचना केंद्रों की स्थापना से पर्यटकों को यात्रा मार्ग, ठहरने की सुविधा, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों तथा स्थानीय कला-संस्कृति की जानकारी सहज रूप से मिल सकेगी। यह पहल जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।
आयोजन में जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी भी रहेगीछत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड राजनांदगांव जिले को पर्यटन विकास की नई सौगात देने जा रहा है। कल 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को संध्या 5 बजे गौरव पथ स्थित चौपाटी, विश्राम गृह के सामने आयोजित समारोह में राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ में स्थापित पर्यटक सूचना केंद्रों का संयुक्त शुभारंभ और लोकार्पण किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. रमन सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय पर्यटन, संस्कृति,धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री श्री राजेश अग्रवाल करेंगे।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव और माननीय सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पांडे।
लोकार्पण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता स्वामी बंजारे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ श्री रमन डोंगरे,पूर्व विधायक श्री रामजी भारती व श्री विनोद खांडेकर, माननीय महापौर राजनांदगांव श्री मधुसूदन यादव, माननीय अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा,अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री सचिन बघेल तथा अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के माननीय अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने बताया कि इन सूचना केंद्रों की स्थापना से पर्यटकों को यात्रा मार्ग, ठहरने की सुविधा, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों तथा स्थानीय कला-संस्कृति की जानकारी सहज रूप से मिल सकेगी। यह पहल जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।
आयोजन में जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी भी रहेगी