
राजनांदगांव। डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल की अनुशंसा पर ग्राम अछोली निवासी दिव्यांग सुश्री सरस्वती मानिकपुरी को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। ट्राई साइकिल मिलने से सरस्वती के लिए आवागमन सुगम हुआ है और दैनिक जीवन में आने-जाने की परेशानियां कम हुई हैं।

ट्राई साइकिल मिलने के बाद सरस्वती मानिकपुरी विधायक कार्यालय पहुंचीं और विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। विधायक ने कार्यालय से बाहर आकर उनसे मुलाकात की, उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं और जरूरतों के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान सरस्वती मानिकपुरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले उन्हें चलने-फिरने और कहीं आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। ट्राई साइकिल मिलने के बाद अब उन्हें आवागमन में काफी सुविधा हो रही है और वे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकती हैं। उन्होंने सहायता के लिए विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।











































