back to top

राजनांदगांव:पं.शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी के छात्रों का कबड्डी में चयन…

राजनांदगांव।अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल संघ द्वारा पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता हेतु पं. शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनादगांव के तीन छात्रों का चयन हुआ जिनके नाम इस प्रकार हैं 1. महेंद्र कुमार/ लखन लाल बारले, 2. उमेश कुमार नेताम/ खुमान नेताम, 3. टिकेश्वर कुमार राणा/ श्री गंगाराम राणा जो दिनांक 6 से 9 अक्टूबर को आयोजन डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय करगी रोड कोटा बिलासपुर में आयोजित होना है ।

Advertisements

इस चयन हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 70 छात्रों में से 14 छात्रों का चयन हुआ है उनका प्रशिक्षण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दिनांक 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2025 तक प्रशिक्षण होगा यह छात्र आई.जी.के.वी. के टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे । इन सभी छात्रों को पं. शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी की अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन खेल प्रभारी डॉ. अभय बिसेन, खेल प्रशिक्षक नवीन कुमार एवं समस्त प्राध्यापक , स्टाफ ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Advertisements

You cannot copy content of this page