
00 श्रद्धा और भक्ति से भरा माहौल, शारदीय पूर्णिमा पर होगा भंडारा आयोजन
राजनांदगांव। शांतिनगर गली नंबर 01 स्थित मित्र मंडल सरस्वती उत्सव समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आगामी 06 अक्टूबर 2025, दिन सोमवार को होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भक्ति, सेवा और एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। आयोजन समिति ने सभी भक्तों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माँ सरस्वती की कृपा प्राप्त करने और महाप्रसाद का लाभ लेने की अपील की है।
आयोजन की जानकारी देते हुए समिति के संरक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसादी की व्यवस्था की गई है। समिति के अध्यक्ष एवं सचिव कमलेश लहरे, मणि पिल्ले एवं समस्त सदस्यगणों ने भक्तजनों से भंडारे में शामिल होने का आग्रह किया है।









































