
प्रधानमंत्री कौशल केंद्र से कौशल विकास यात्रा 7 अक्टूबर से रवाना होगी यह यात्रा
राजनांदगांव के महाविद्यालय और स्कूलों से होते हुए राजनांदगांव, एम एम सी, के सी जी से होते हुए कबीरधाम पहुंचेगी, कौशल विकास यात्रा कुशल दक्षता के बारे में जानकारी देगी साथ ही आधुनिक कौशल एआई पर भी छात्र-छात्राओं को जागरूक करेगी,

यह यात्रा हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी आईसेक्ट और विश्व रंग के द्वारा पूरे भारत मे चलाई जा रही है जो 20 राज्यों के 300 जिलों के 500 शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचेगी इस वर्ष भी कौशल विकास यात्रा का बागडोर श्री रुपेश देवांगन और उनके टीम को सौपा गया है
कौशल ही रोजगार की सबसे बड़ी कुंजी- क्षेत्रीय प्रबंधक
क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रुपेश देवांगन ने बताया कि कौशल विकास यात्रा 2025 केवल एक शैक्षिक अभियान नहीं है बल्कि यह युवाओं को भविष्य की तकनीक से जोड़ने, उन्हें रोजगारोमुख्य शिक्षा उपलब्ध कराने और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है! भविष्य में एआई आधारित कौशल युवाओं को बेहतर रोजगार दिलाने की सबसे बड़ी कुंजी साबित होंगे









































