राजनांदगांव : पेंड्री अटल आवास में पुलिस की बड़ी चेकिंग अभियान…

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने चोरी, लूट, झपटमारी, चाकूबाजी और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पेंड्री अटल आवास में लगभग 60 से अधिक घरों की तलाशी ली गई और वहां रहने वाले मुसाफिरों, किरायदारों तथा मकान मालिकों की पहचान की गई।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के नेतृत्व में यह अभियान आयोजित किया गया।

इसमें थाना लालबाग प्रभारी श्री राजेश साहू, ओपी तुमडीबोड़ प्रभारी दिलीप पटेल, पुलिस लाईन से निरीक्षक अरूण नामदेव सहित लगभग 50 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। अभियान के दौरान लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच कर उनकी पहचान सुनिश्चित की गई। इसके साथ ही गुण्डा-बदमाश, निगरानी में रहे उपद्रवी तत्व और संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई।

पुलिस ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और बाहरी मुसाफिरों, अवैध अप्रवासी भारतीयों और अन्य संदिग्धों की निगरानी के लिए नियमित रूप से ऐसे अभियान किए जाएंगे।