back to top

राजनांदगांव: डोंगरगढ़ पुलिस की सख्त कार्यवाही…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखी है। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शहर में गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी क्रम में शांतिभंग की आशंका के आधार पर तीन बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Advertisements

जिन बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, वे हैं —

  1. सन्नी साहू पिता संजय साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 अटल आवास, तिल्दा, जिला रायपुर
    2.मुनमत माण्डले पिता सुदामा माण्डले, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22 अटल आवास, तिल्दा, जिला रायपुर
  2. महेंद्र पाण्डे पिता स्व. गोविंद प्रसाद पाण्डे, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम करवारी, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव

इन तीनों के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कार्यवाही उपरांत एसडीएम कार्यालय में पेश किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page