back to top

राजनांदगांव:आपदा प्रभावितों को सहायता राशि स्वीकृत…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 6 मकान आंशिक क्षति होने पर 24 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 1 पक्का मकान आंशिक क्षति होने पर 5 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 3 झोपड़ी आंशिक क्षति होने पर 24 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 1 मकान आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रूपए एवं छुरिया तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 3 मकान आंशिक क्षति होने पर 12 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 1 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए,

Advertisements

नदी के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए तथा डोंगरगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 5 मकान आंशिक क्षति होने पर 20 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 1 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए, आग से जलने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए और डोंगरगढ़ तहसील में अतिवृष्टि से 5 मकान आंशिक क्षति होने पर 20 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 3 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 3 लाख 60 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 पक्का मकान आंशिक क्षति होने पर 13 हजार 500 रूपए, अतिवृष्टि से 2 झोपड़ी क्षति होने पर 6 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 3 कपड़ा-बर्तन क्षति होने पर 7 हजार 500 रूपए, तालाब के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की स्वीकृति आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को प्रदान की गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page