back to top

राजनांदगांव:स्वदेशी अपनाएं सुरक्षित और संवेदनशील दिवाली मनाएं रवि सिन्हा…

राजनांदगांव, 16 अक्टूबर 2025।   

Advertisements

रवि सिन्हा अध्यक्ष शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 39 ने कहा कि

दीपों का पर्व दीवाली न केवल प्रकाश का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे भीतर के अंधकार को दूर करने और सकारात्मकता फैलाने का भी संदेश देता है। इस पावन पर्व पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और स्थानीय व्यापारियों व छोटे दुकानदारों से खरीदारी करें, ताकि उनके घरों में भी खुशियों के दीप जल सकें। स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने का यही सबसे सुंदर माध्यम है।


 सुरक्षा और संवेदनशीलता का भी रखें ध्यान
दिवाली का उत्सव उल्लास और सुरक्षा दोनों का संगम है। इसलिए सभी नागरिकों से निवेदन है कि पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतें। बच्चों को हमेशा बड़ों की निगरानी में ही पटाखे जलाने दें, ताकि किसी भी प्रकार की गंभीर दुर्घटना से बचा जा सके।
 देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखों का बहिष्कार करें
हमारे आराध्य देवी-देवताओं की छवि का उपयोग पटाखों पर करना अनुचित और असम्मानजनक है। आइए, इस दिवाली ऐसे पटाखों का पूरी तरह से बहिष्कार करें और धार्मिक आस्थाओं का सम्मान बनाए रखें।


आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ें
जब हम स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तो न केवल अपने शहर और राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त करेंगे, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “वोकल फॉर लोकल” के संदेश को भी चरितार्थ करेंगे।
 आइए, इस दिवाली को बनाएं
स्वदेशी, सुरक्षित और संवेदनशील दिवाली।
हर घर में दीप जले, हर मन में उमंग खिले। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ आप सभी वार्ड वासी एवं शहर वासियों को दीपावली की मंगल कामनाएं

Advertisements

You cannot copy content of this page