back to top

राजनांदगांव : महापौर एवं आयुक्त शहर में निकले सफाई देखने…

हाट बाजार एवं पास के मुक्कड़ की नियमित सफाई के दिए निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव 27 अक्टूबर। शहर में साफ-सफाई के सुचारू क्रियान्वयन के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा नियमित रूप से वार्डो में भ्रमण कर साफ-सफाई का जायजा लेकर सफाई में सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते है। सफाई निरीक्षण की कड़ी में आज सुबह महापौर एवं आयुक्त गंज चैक, बालाजी मंदिर, हाट बाजार, उद्याचल के पास, मोहारा मेला स्थल में सफाई देख स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।


हाट बाजार निरीक्षण के दौरान महापौर श्री यादव ने कहा कि, हाट बाजार में सब्जी एवं अन्य सामाग्री के खरीददारी के लिए लोगो का आना जाना लगा रहता है। सब्जी पसरा के कारण भी गंदगी रहती है। जिसे ध्यान में रखकर नियमित रूप से साफ-सफाई रखा जाए। सब्जी विके्रताओं से भी पसरा के आस-पास सफाई रखने कचरा गाडी में डालने समझाईस देवें। उन्होने बालाजी मंदिर के पास एवं गंज चैक, उद्याचल के आस-पास नियमित रूप से साफ-सफाई रखने कहा। उन्होने कहा कि, आगाती दिनों में छोटी दिवाली तथा राज्योत्सव को ध्यान में रखकर शहर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त किया जाए। व्ही.आई.पी. आगमन को देखते हुए स्टेट स्कूल मैदान उसके आस-पास एवं जी.ई. रोड व विधानसभा अध्यक्ष निवास के पास प्रतिदिन साफ-सफाई किया जाए।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि, हाट बाजार के शौचालय की प्रतिदिन सफाई कर पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त रखे एवं मुक्कड़ की नियमित रूप से कचरा उठाकर सफाई करें। मोहारा रोड़ व डिवाईडर के किनारें तथा मेला स्थल की गेंग के माध्यम से सफाई कराए। उन्होने कहा कि, शहर में चैक-चैराहा व रोड़ में बिल्डींग मटेरियल व मलमा रखने पर मलमा मंडप के तहत कार्यवाही करें। इसके अलावा शहर में अतिक्रमण पाए जाने पर हटाने समझाईस देवे अपालन पर हटाकर जुर्माना लगावें। मोहारा मेला स्थल के शेष कार्य जल्द पूर्ण करने प्र. कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम को निर्देशित किए। निरीक्षण के दौरान पार्षद जैनम बैद एवं निगम का तकनीकी व स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।

Advertisements

You cannot copy content of this page