back to top

राजनांदगांव : बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने शराब कोचियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन शराब और ₹220 की बिक्री रकम बरामद की गई है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कमलेश नेताम पिता स्वर्गीय रतन लाल नेताम (उम्र 42 वर्ष), निवासी ढीमरपारा, नागेश्वर मंदिर के पास, राजनांदगांव को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के पास से कुल ₹3,200 मूल्य की देशी शराब जब्त की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 526/25 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page