back to top

राजनांदगांव: अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई…

राजनांदगांव। पुलिस चौकी सुकुलदैहान ने मोटर वाहन चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी जमादास मारकंडे पिता स्व. धुरदास मारकंडे (उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम हरदी, जिला राजनांदगांव) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 17 पौवा बेस्टो रेयर अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 3.060 बल्क लीटर, कीमत 2,040 रुपए) जब्त की है।

Advertisements

इसके साथ ही आरोपी द्वारा शराब परिवहन में उपयोग की जा रही प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG-08 AX-8423 जिसकी कीमत 40,000 रुपए है, को भी पुलिस ने जब्त किया। कुल जप्ती की राशि 42,040 रुपए है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई। मामला धारा 34(A) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जमानतीय अपराध होने से मुचलका पर रिहा किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page