back to top

राजनांदगांव: वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ का सीआरसी ठाकुरटोला में आयोजन…


राजनांदगांव 08 नवम्बर 2025। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला में सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना की भावना को संजोए हुए सभी ने सीधे प्रसारण के साथ वंदे मातरम् राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया।

Advertisements

इस दौरान डिप्लोमा इन इंडियन साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन (डीआईएसएलआई) पाठ्यक्रम के छात्रों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को सांकेतिक भाषा में प्रस्तुत किया। जिससे समावेशन और एकता की भावना का प्रदर्शन हुआ। छात्रों द्वारा भारत थीम पर आधारित एक भव्य रंगोली बनाई गई। सुश्री निधि द्वारा वंदे मातरम् के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और जागरूकता सत्र का आयोजित किया गया।


वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय ठाकुरटोला में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में जिला अस्पताल की आरबीएसके टीम ने छात्रों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाईयां प्रदान की। शिविर में सीआरसी के कर्मचारी, प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम् राष्ट्रगीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। ग्राम ठाकुरटोला में विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ उत्साहपूर्वक रैली निकाली गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page