राजनांदगांव: यातायात पुलिस द्वारा काला शीशा लगे वाहनों पर कार्यवाही किया गया…

राजनांदगांव। आज दिनांक 08.11.2025 को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप एवं यातायात टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक MH01AE1704 में लगे ब्लैक फिल्म(काला शीशा) पर मोटरयान अधिनियम की धारा 100 के अंतर्गत कार्यवाही कर 2000/- रूपये जुर्माना वसूला गया। 

पूर्व में भी काला शीशा का उपयोग करने वाले वाहनों पर कार्यवाही किया गया है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। सभी चारपहिया वाहन चालकों से अपील है कि वाहनों में काला शीशा का उपयोग न करें। वाहनों में काला शीशा का उपयोग करने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जायेगा। यातायात नियमों का पालन करें, असुविधा से बचे एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें।