back to top

राजनांदगांव: गुण्डा बदमाशों की परेड लेकर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भेजे गए जेल…

राजनांदगांव। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर थाना डोंगरगांव पुलिस ने थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों और गुण्डा बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है।

Advertisements

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा निरंतर गश्त और पेट्रोलिंग कर क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत गुण्डा बदमाशों को थाना बुलाकर समझाइस दी गई और परेड कराई गई।

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों (1) रामचंद पिता स्व. पुसुराम निषाद (उम्र 35 वर्ष, निवासी राजाखुज्जी), (2) धनीराम साहू पिता स्व. अर्जुन साहू (उम्र 37 वर्ष, निवासी आतरगांव), (3) खमेश्वर साहू पिता स्व. अर्जुन साहू (उम्र 40 वर्ष, निवासी आतरगांव) एवं (4) विद्यासागर पिता लखन देशलहरे (उम्र 40 वर्ष, निवासी कोनारी) के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डोंगरगांव श्री दिलीप सिसोदिया के निर्देशन में की गई।

कार्यवाही में निरीक्षक कृष्णा पाटले (थाना प्रभारी डोंगरगांव), उप निरीक्षक भानुप्रताप यादव, प्रधान आरक्षक बृजमोहन यादव, आशाराम ध्रुव एवं भगत सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page