back to top

छत्तीसगढ़–एमपी सीमा पर मुठभेड़ : कनघुर्रा जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों में भिड़ंत, हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद…

राजनांदगांव। जिले के बोरतलाब थाना क्षेत्र अंतर्गत कनघुर्रा जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में घायल जवान आशीष शर्मा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्हें गंभीर हालत में डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने अंतिम सांस ली।

Advertisements

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम नियमित सर्चिंग ऑपरेशन के लिए जंगल क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक फोर्स पर हमला कर दिया। पहले ही हमले में जवान आशीष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। संयुक्त बल ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की और कई घंटों तक दोनों ओर से गोलियों की आवाज जंगल में गूंजती रही।

घटना की आधिकारिक पुष्टि का औपचारिक बयान अभी तक जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में नक्सलियों की संभावित गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती कर सर्चिंग और अधिक तेज कर दी गई है।

जवान की शहादत से पूरे बल में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस बीच जब घायल जवान को अस्पताल लाए जाने की खबर फैली, तो पुलिस अधिकारियों के साथ डोंगरगढ़ की विधायक हर्षिता बघेल भी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page