back to top

राजनांदगांव: अतिक्रमण पर की गई कार्रवाई…

राजनांदगांव 20 नवम्बर 2025। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगांव तहसील के ग्राम अर्जुनी में महतारी सदन हेतु चिन्हित शासकीय भूमि पर नेमुक निषाद द्वारा अतिक्रमण कर मकान बनाया गया था, जिसे नोटिस देने के पश्चात भी नहीं हटाया गया।

Advertisements

जिस पर राजस्व विभाग द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से पंचायती राज धारा 56 के तहत शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान तहसीलदार डोंगरगांव सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थत थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page