back to top

राजनांदगांव: 6 माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी बसंतपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा न्यायालय परिसर से दबोचा गया…

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीते 6 माह से फरार चल रहे दुष्कर्म आरोपी विजय कुमार यादव को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने जमानत आवेदन के सिलसिले में राजनांदगांव न्यायालय परिसर के आसपास घूमते हुए पुलिस के हाथ लग गया।

Advertisements

खाना बनाने के बहाने बुलाकर किया था दुष्कर्म

पीड़िता ने थाना बसंतपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 सितंबर 2022 को आरोपी विजय यादव ने उसे अपने घर दीनदयाल कॉलोनी में खाना बनाने के बहाने बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

Advertisements

You cannot copy content of this page