back to top

राजनांदगांव: नगर निगम का मवेशी धर-पकड अभियान…

8 मवेशी पकड रेवाडीह कांजी हाउस छोडा

Advertisements

राजनांदगांव 20 नवम्बर। नगर निगम का मवेशी धर-पकड़ अभियान में निगम की टीम शहर के प्रमुख चौक चौराहो का निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। इसी कडी में महावीर चौक, नंदई कुॅआ चौक, महेश नगर समदा हास्पिटल के सामने,लखोली चौक, आदि क्षेत्र से 8 घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड की गयी।

मवेशियो को रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया है, जहॉ उन्हे गंज मण्डी से लाये फल, सब्जी पौष्टिक आहार के रूप मे दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कई पशु मालिकों द्वारा अपने मवेशियों को खुला छोड देते है, जिससे मवेशी चौक चौराहों में घुमते एवं बैठे रहते है, जिससे यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जो आमजनों के साथ ही पशुओ के लिये भी खतरनाक है। पशु मालिकों की सजगता से ही दुर्घटना से बचा जा सकता है।


नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने टीम गठित की है, गठित टीम चौक चौराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। आज की कार्यवाही में महावीर चौक, नंदई कुॅआ चौक, महेश नगर समदा हास्पिटल के सामने,लखोली चौक, आदि क्षेत्र से घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड के तहत 8 घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ा गया। मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में रखा जाता है एवं उन्हंे छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जाता है। इसके अलावा निदान 1100 में हुऐ शिकायत तथा अन्य शिकायतो के आधार पर भी मवेशी पकड़ा जाता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page