back to top

राजनांदगांव: स्वामी आत्मानंद विद्यालय जालबांधा के लैपटॉप चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

जालबांधा/खैरागढ़। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जालबांधा से चोरी हुए शासकीय व निजी लैपटॉप के मामले में पुलिस चौकी जालबांधा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी गए 60,900 रुपये मूल्य के लैपटॉप मामले में पुलिस की इस सफलता की सराहना की जा रही है।

Advertisements

स्कूल की अलमारी का ताला तोड़कर की गई थी चोरी

08 अगस्त 2025 को विद्यालय के प्राचार्य कपिल देव वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर द्वारा स्कूल भवन के अंदर घुसकर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर शासकीय एवं निजी लैपटॉप चोरी कर लिए गए। मामले की FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।


आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली सफलता

विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी कालीचरण उर्फ देवराज देवार (उम्र 24 वर्ष), निवासी पवनतरा, हाल सिकोला बस्ती (मोहन नगर, दुर्ग) को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page