back to top

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ ने अमर अग्रवाल से की मुलाकात शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बिलासपुर विधायक माननीय अमर अग्रवाल से सौजन्य भेंट की।

Advertisements

भेंट के दौरान संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री विश्राम निर्मलकर तथा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप निर्णेजक ने प्रदेश के शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

शिक्षक संघ प्रतिनिधियों ने विद्यालयों में संसाधन उपलब्धता, शिक्षकों की पदस्थापना, पदोन्नति, और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार से संबंधित सुझाव रखते हुए शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने शिक्षक हितों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया तथा कहा कि शिक्षक समाज निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाना चाहिए।

Advertisements

You cannot copy content of this page