राजनांदगांव: किसान आत्महत्या मामले में नया मोड़: सुरगी पुलिस ने चार लोगों पर FIR दर्ज की…

राजनांदगांव, । लगभग 15 दिन पूर्व सुरगी पुलिस चौकी क्षेत्र में धान मंडी के समक्ष किसान द्वारा की गयी आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सुरगी पुलिस चौकी प्रभारी शंकरगिरी गोस्वामी ने बताया कि 19 नवंबर को संबलपुर निवासी रामखिलावन साहू ने मण्डी के समक्ष फांसी लगाकर जान दे दी थी।

Advertisements

यह चर्चा गरम थी कि मृतक ने आत्महत्या से पूर्व लिखे पत्र में ज्वेलर्स व्यापारी का नाम लिखकर आत्महत्या का दोषी बताया था। जांच के बाद पुलिस ने अब आर के ज्वेलर्स के राजेन्द्र गोलछा के साथ तीन अन्य उमेश पालीवाल, रमेश पालीवाल तथा शिव कुमार साहू के खिलाफ धारा 108 बीएनएस शुरू का जुर्म दर्ज कर विवेचना की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही किसान की आत्महत्या के कारणों का खुलासा किया जायेगा।