राजनांदगांव: भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार बने ज्ञानेश गुप्ता…

राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में नए नेतृत्व चयन की हलचल तेज हो गई है। इस बीच शहर के सक्रिय और लोकप्रिय युवा नेता ज्ञानेश गुप्ता संगठन में जिले के अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

Advertisements

ज्ञानेश गुप्ता वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा राजनांदगांव के जिला मंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
ज्ञानेश गुप्ता पूर्व में युवा मोर्चा के शहर मंत्री सहित संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए सक्रिय राजनीति में लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं।

काफी समय से युवाओं में उनकी मजबूत पकड़ रही है। विधानसभा हो या लोकसभा चुनाव हर स्तर पर उन्होंने बूथ से लेकर शहर एवं जिला संगठन तक पार्टी के लिए सक्रिय रूप से वोट जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विपक्ष में रहने के दौरान भी उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत किया।

वर्तमान महापौर मधुसूदन यादव के जिलाध्यक्ष कार्यकाल और युवा मोर्चा के तत्कालीन जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर के नेतृत्व में भी उन्होंने युवाओं को भाजपा की मुख्यधारा में जोड़ने में उल्लेखनीय योगदान दिया। सामाजिक स्तर पर भी वे जरूरतमंदों की सहायता और सेवा कार्यों में निरंतर जुड़े रहे हैं।

संगठन के भीतर उनकी सक्रियता, लोकप्रियता और मजबूत पकड़ को देखते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद के लिए ज्ञानेश गुप्ता का नाम सबसे प्रबल दावेदार के रूप में चर्चा में है।
संगठन के कई युवा कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि उन्हें जिम्मेदारी मिलती है, तो युवा मोर्चा को जिले में नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।