कोरबा: प्रेम संबंध में शक और मानसिक उत्पीड़न, 17 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान…

कोरबा,। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नाबालिग लड़की ने बॉयफ्रेंड के शक और प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बॉयफ्रेंड नाबालिग से अक्सर कहता था तू बेवफा है, तेरा किसी दूसरे के साथ संबंध है। तू मुझे धोखा दे रही। आए दिन झगड़ा करता था। मामला कोरबी चौकी क्षेत्र के पाली गांव का है। T जानकारी के मुताबिक आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम दिलराज मरकाम (20) है, जो पाली गांव का ही रहने वाला है। 17 साल की नाबालिग भी उसी इलाके की रहने वाली थी।

Advertisements

नाबालिग की लाश जंगल में पेड़ पर फंदे पर लटकी मिली है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। दरअसल, 27 नवंबर को नाबालिग अपने भाई और बहन के साथ गांव के बाजार गई थी। रात को घर लौटने के बाद तीनों अपने-अपने कमरे में सोगए। अगले दिन सुबह जब परिजन उठे तो नाबालिग लड़की अपने कमरे में नहीं मिली। परिजनों ने गांव और आसपास उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने कोरबी चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी।

2 दिन बाद 29 नवंबर को गांव के पास जंगल में एक पेड़ पर नाबालिग का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से शव की पहचान कराई। परिवार ने पुलिस को बताया कि दिलराज मरकाम लगातार उनकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। उसे उसके चरित्र पर शक था। वह उस पर धोखा देने का आरोप लगाता था। गायब होने के दौरान वह दिलराज से मिलने गई थी, जहां उनके बीच फिर से झगड़ा हुआ। परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिलराज को हिरासत में ले लिया।