back to top

भिलाई: शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में डूबने से भिलाई निवासी वृद्ध की मौत…

भिलाई । शिवनाथ नदी दुर्ग स्थित महमरा एनीकट में आज भिलाई निवासी वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। एनीकट के आसपास उपस्थित लोगों ने आज दोपहर को बॉडी देखकर 112 को सूचित किया। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक भिलाई सुपेला का रहने वाला था।

Advertisements

कल सुपेला थाने में मृतक के संबंध में गुम इंसान कायम किया गया था। सिटी कोतवाली दुर्ग थाना प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि आज दोपहर को 12 बजे के करीब शिवनाथ नदी दुर्ग स्थित महमरा एनीकट पर एक व्यक्ति के शव को देखने के बादइसकी सूचना 112 को दी गई थी। सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग क्रमांक 103/25 कायम कर धारा 194 बीएनएस विवेचना में लेते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।

थाना प्रभारी राजपूत ने बताया कि व्यक्ति की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है। मृतक की शिनाख्त जगजीत सिंह देओल पिता स्वर्गीय करतार सिंह देओल (55) नेहरू नगर थाना सुपेला के रूप में की गई। मृतक कल से घर से लापता था जिसके कारण परिजनों ने 30 दिसंबर को ही सुपेला थाने में इसकी सूचना दी थी। सुपेला थाने में गुम इंसान कायम किया गया था।

Advertisements

You cannot copy content of this page