back to top

राजनांदगांव: स्टेशन पारा ओवरब्रिज पर फिर जाम, अंडरब्रिज निर्माण की मांग तेज…

राजनांदगांव। शहर के स्टेशन पारा स्थित ओवरब्रिज पर शुक्रवार शाम एक बार फिर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। लगभग शाम 4 बजे एक निजी यात्री बस के ब्रिज पर ही बंद हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार जागीरदार ट्रेवल्स की बस में डीजल समाप्त हो जाने के कारण बस ओवरब्रिज के बीचों-बीच रुक गई। बस के अचानक बंद होने से कुछ ही देर में यातायात बाधित हो गया। स्थिति को संभालने के लिए यात्रियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस को धक्का देकर ब्रिज के नीचे उतारा, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।


स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन पारा ओवरब्रिज पर आए दिन इस तरह की जाम की स्थिति बनती रहती है, जिससे दैनिक आवागमन में लगातार दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन पारा अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारु हो।

Advertisements

You cannot copy content of this page