महासमुंद में एंबुलेंस से गांजा बरामद…

महासमुंद । छत्तीसगढ़ के एम्बुलेंस से 5 क्विंटल 20 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे महासमुंद जिले में पुलिस ने एक की कीमत 2.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गांजे को तस्कर ओडिशा के भवानीपटना जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट के नागपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने महासमुंद में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। महासमुंद पुलिस के मुताबिक तस्करों ने एम्बुलेंस में सीट के नीचे चैंबर बनाकर गांजा छिपाया था। इसके अलावा दवाइयों के कार्टून में भी गांजा रखा था।

गांजा तस्करी के लिए आरोपियों ने महाराष्ट पासिंग एम्बुलेंस पर ओडिशा की फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। यह मामला कोमाखान थाना के टेमरीनाका चेकिंग प्वाइंट का है। एम्बुलेंस की तलाशी लेने पर उसमें दवा के 16 कार्टून मिले। पुलिस ने कार्टून को खुलवाकर देखा तो उसके दवाइयों के नीचे गांजा रखा हुआ था। वहीं पुलिस ने एम्बुलेंस की सीट के नीचे तलाशी ली तो उसमें चैंबर मिला, जिसमें 14 प्लास्टिक बोरियों बरामद हुई। प्लास्टिक की बोरियों में गांजा छिपाकर रखे गए थे।