
पोस्टर पाम्पलेट के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार

राजनांदगांव। आज दिनांक 08.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के आठवें दिन सुश्री अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन में एवं श्री पुष्पेंद्र नायक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय उद्याचल राजनांदगांव के डॉक्टर नीरज साहू सहायक मीरा रावटे, केसरी साहू, प्रियंका सिन्हा एवं एम्बुलेंस चालक राजेश जॉन के सहयोग से शहर के महावीर चौक में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कर 87 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया।
यातायात जागरूकता अभियान के तहत यातायात नियमों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायल/पीड़ित व्यक्तियों को शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं एवं मुआवजा योजनाओं के संबंध में पाम्पलेट पोस्टर के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।
राजनांदगांव यातायात पुलिस की आम लोगो से अपील है कि आप अपने परिवार एवं स्वयं के सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलायें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाईल मे बात न करे, तेज गति से वाहन न चलाये, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। नशे के हालत में कभी भी वाहन न चलाये, नियंत्रित गति में वाहन चलायें, सम्पूर्ण यातायात नियमों का पालन करें। यातायात रथ एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।









































