राजनांदगांव : पानी टंकी सफाई कार्य जारी ,शंकरपुर,शांतिनगर, चिखली वार्ड नं. 06, पुराना ढ़ावा, रामनगर, शिक्षक नगर में 18 जनवरी शाम पेयजल आपूर्ति बाधित…

शंकरपुर, शांतिनगर, चिखली वार्ड नं. 06, पुराना ढ़ावा, रामनगर, शिक्षक नगर में आज शाम पेयजल आपूर्ति बाधित

Advertisements

राजनांदगांव 17 जनवरी। नगर निगम द्वारा टंकी सफाई करने की कडी में राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत शंकरपुर टंकी (क्षमता 10.00 लाख लीटर) की सफाई कार्य किया जाना है, जिसके कारण शंकरपुर टंकी (क्षमता 10.00 लाख लीटर) स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से शंकरपुर टंकी से कल दिनांक 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 19 जनवरी सोमवार से सप्लाई सथावत रहेगी।


पानी टंकी सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकाल में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर ग्रीष्म ऋतु में पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है। इसी कडी में कल दिनांक 18 जनवरी रविवार को शंकरपुर टंकी की सफाई की जानी है। सफाई करने के कारण उक्त टंकी नही भर पाईगी, जिससे शाम के समय की सप्लाई बाधित होगी।


आयुक्त ने बताया कि शंकरपुर टंकी (क्षमता 10.00 लाख लीटर) सप्लाई क्षेत्र शंकरपुर, शांतीनगर, चिखली वार्ड नं. 06, पुराना ढ़ावा, रामनगर, शिक्षक नगर में कल 18 जनवरी रविवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 19 जनवरी सोमवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।