back to top

राजनांदगांव: महाशिवरात्रि पर्व पर अवैध रूप से मास विक्रय, संबंधित पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही…

राजनांदगांव 15 फरवरी। राज्य शासन के निर्देशानुसार महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आज 15 फरवरी को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रखने निगम द्वारा बयान जारी कर मांस विक्रय करने वालो से आज के दिन दुकान बंद रखने समझाईस दी गयी थी। किन्तु निरीक्षण के दौरान आज कसाई पारा निवासी मुस्तकीम कुरैशी आ. श्री शेरू कुरैशी द्वारा कौरिनभाठा में ठेला में अवैध रूप से मांस विक्रय करते पाया गया। जिसकी जानकारी होते ही निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा स्वयं मौका मे पहुॅच ठेला जप्ती करा थाना मेें प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराये।

Advertisements


आयुक्त श्री विश्वकर्मा के निर्देश पर निगम का अमला जहॉ संबंधित मांस विक्रेता श्री मुस्तकीम कुरैशी का ठेला जप्ती की वही बसंतपुर थाना द्वारा भी संबंधित पर भारतीय न्याय सहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार पर्व मंे मास-मटन विक्रय प्रतिबंधित के दिन विक्रय करते पाये जाने पर संबंधित पर कडी से कडी कार्यवाही की जावेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page