
मोहला जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत हितागुटा के ग्राम ठेठवारलझिया क्रमांक-3 में गत दिवस नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

उद्घाटन अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सरोज मंडावी, ग्राम पटेल तथा जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के अनुविभागीय अधिकारी श्री आकाश सोनकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ हीतकनीकी सहायक एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत विकासखंड समन्वयक नेभी कार्यक्रम में सहभागिता की।
नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का निर्माण ग्रामीणों की सुविधा, स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सुविधा के प्रारंभ होने से खुले में शौच की समस्या दूर होगी एवं सम्मानजनक जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जिला प्रशासन एवं ग्राम पंचायत के प्रति आभार व्यक्त किया।









































