राजनांदगांव: 27 एमएलडी फिल्टर प्लांट में पंप सुधार कार्य के कारण कंचनबाग एवं लखोली, कन्हारपुरी टंकी से कुछ दिनों तक कम पानी सप्लाई…

राजनांदगांव 18 फरवरी। नगर निगम द्वारा ग्रीष्म ऋतु के पूर्व मोहारा फिल्टर प्लांट संधारण करने के साथ साथ निगम सीमाक्षेत्र के सभी पानी टंकियो की सफाई कार्य की गयी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जा रहा है। सुधार की कडी में वर्तमान में मोहारा फिल्टर प्लांट के 27 एमएलडी फिल्टर प्लांट में पंप सुधार कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण कंचनबाग एवं लखोली (कन्हारपुरी) टंकी पूरी नही भर पा रही है। टकी पूरी नही भरने की स्थिति में उक्त टंकियो से होने वाली सप्लाई क्षेत्र में पर्याप्त पानी सप्लाई नही हो पा रही है।

Advertisements


पंप मरम्मत कार्य के संबंध में आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि 27 एमएलडी फिल्टर प्लांट का पंप मरम्मत कार्य जारी है, जिस वजह से कंचनबाग व लखोली टंकी पूरी नही भर पाने की स्थिति में कंचनबाग टंकी सप्लाई क्षेत्र कंचनबाग, शिवनाथ कालोनी, केशन नगर, जनता कालोनी,राजीव नगर ब्रम्हदेव चौक, बैगापारा, अटल आवास, शंति विजय कालोनी, राहुल नगर लखोली क्षेत्र में लखोली (कन्हारपुरी) सप्लाई क्षेत्र लखोली, संतोषी नगर, चक्कीपारा, दुर्गाचौक लखोली, संजय नगर, लखोली नाका एरिया, कन्हारपुरी संपूर्ण क्षेत्र, सनसिटी एरिया में पंप सुधार कार्य होने तक कम पानी सप्लाई होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।