राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे, महापौर मधुसूदन यादव ने नागरिको को दी होली की शुभकामनाएं…


राजनांदगांव 3 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पांडे एवं महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिको को होली पर्व की अनन्य शुभकामनाएं दी है। होली पर्व पर विधायक,सांसद एवं महापौर ने कहा कि होली रंग और उल्लास का त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संास्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है।


विधायक डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर हम सबके जीवन में और अधिक सुख-शांति और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आये तथा सभी का जीवन सफलता के नये-नये रंगों से रंगायमान हो सभी स्वस्थ रहे और सभी प्रफुल्लित होकर भाई चारे से होली का पर्व मनाए।


सांसद श्री पाण्डे ने कहा कि होली का पर्व मतभेद मिटाकर आपस मंे मिल-जुलकर जीवन मंे रंग भरने का त्योहार है। इस होली सभी भाई चारे के साथ होली का पर्व उमंग एवं उल्लास के साथ मनाये। उन्होंने कहा कि होली हर्बल रंग एवं गुलाल से मनाये केमिकल वाले रंग एवं गुलाल का उपयोग न करे।
महापौर श्री यादव ने कहा कि संस्कारधानी की स्वस्थ परंपरा के अनुरूप रंगो और उमंगो का यह त्योहार शांति और सद्भावना के वातावरण मेें पूरी शालीनता के साथ मनाया जाये। उन्होने अपील की है कि पानी का अप व्यय नही करे और होली मनाने में रंग और गुलालो का उपयोग करे, पानी डालकर होली न मनाये। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को होली के दिन जहरीले रासायनिक रंगों से बचने की सलाह दी है।


निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा,नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा,सुनील साहू,राजेश जैन रानू,श्रीमती बिना धु्रव,शैंकी बग्गा,आलोक श्रोती,राजा माखीजा,श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा,श्रीमती केवरा विजय राय एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू,सहित अपील समिति के सदस्यों श्रीमती श्रुती लोकेश जैन,श्री संतोष कुमार साहू,श्रीमती मोहनी बाई एवं श्री सेवक राम उइके, वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमीन यादव, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल तथा पार्षदा ने नागरिकों को होली की बधाई देते हुए कहा है कि हमारी हजारो वर्ष पुरानी भारतीय संस्कृति में होली का त्यौहार मनुष्य के जीवन में सामाजिक समरसता और मेल मिलाप के भावना को प्रकट करता है।