
भिलाई। थाना छावनी पुलिस ने एक महिला को होटल में बुलाकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में अन्य प्रकरण दर्ज हैं।
प्रार्थिया द्वारा थाना छावनी में शिकायत कर बताई कि वह ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज भिलाई स्थित एक ट्रांसपोर्ट एवं टायर दुकान में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत है। पांच मार्च को शाम लगभग चार बजे आरोपी बी लक्की जार्ज द्वारा प्रार्थिया को पावर हाउस भिलाई स्थित एक लॉज के कमरे में बुलाया गया, जहां आरोपी द्वारा प्रार्थिया का हाथ पकड़कर उसके साथ अशोभनीय हरकत की गई।
प्रार्थिया द्वारा विरोध करने पर आरोपी द्वारा धमकी भी दी गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना छावनी में धारा 74, 351(3) बी एन एस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी बी. लक्की जॉर्ज निवासी सेक्टर चार को गिरफ्तार किया गया तथा विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।










































