राजनांदगांव: पुरानी रंजिश में चाकू मारने वाला आरोपी सोमनी पुलिस के हत्थे चढ़ा…

राजनांदगांव। पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला करने वाले आरोपी को सोमनी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी से ग्राम टेडेसरा के लोगों में खुशी का माहौल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रूपेश साहू उर्फ उंघाय (21 वर्ष), निवासी ग्राम टेडेसरा थाना सोमनी ने 31 जनवरी 2026 को पुरानी रंजिश के चलते उसका रास्ता रोककर अपने पास रखे धारदार हथियार से उसके दाहिने पैर पर वार कर चोट पहुंचाई थी। शिकायत के आधार पर थाना सोमनी में मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।


घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने तकनीकी साधनों और मनोवैज्ञानिक तरीकों की मदद से 13 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जब्त किया गया है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर 14 मार्च 2026 को आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना सोमनी में तीन मामले लंबित हैं, वहीं पूर्व में भी उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कुल छह आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, सहायक उपनिरीक्षक राजू मेश्राम, प्रधान आरक्षक डुलेश्वर साहू, हेमंत अनंत, भूपेंद्र कोंचे, आरक्षक विनोद महिलांगे, लीला साहू, वीरेंद्र मंडावी, शंकर राव, नीरज विश्वकर्मा, तुषार सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।