राजनांदगांव: शासकीय स्कूल के प्रधानपाठक का निधन, घटना से गांव में पसरा मातम…

डोंगरगांव। समीपस्थ ग्राम अरसीटोला में एक शिक्षक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला जरहामाहका में प्रधानपाठक के पद पर पदस्थ था । बताया जाता है कि वह शराब पीने का आदी था, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच आये दिन विवाद होते रहता था।

इसी कलह के कारण दो दिन पूर्व ही उसकी पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी जिसके कारण शिक्षक क्षुब्ध और आक्रोशित था और इसी आक्रोश में उसने अपनी ही जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शिक्षक का नाम भीमन सिंह चौरे (53 वर्ष) था। उसने अपने घर के पीछे वाले कमरे में लोहे केपाईप में गमछे केसहारे फांसी लगायी थी। घर में वह और उसकी पत्नी ही रहते थे।

उनके दो बेटियां मेडिकल की पढ़ाई के लिए दूसरे शहर में रहती थीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर ग्रामीणों की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की। दूसरे दिन परिजनों के आने के बाद उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।